ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार वार्ता रोकी
नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार वार्ता तब तक टालने का फैसला किया है, जब तक टैरिफ का मुद्दा हल नहीं हो जाता.
गुरुवार (7 अगस्त 2025) को व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा, “नहीं, जब तक यह हल नहीं होता, तब तक नहीं.”
यह बयान भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा के बाद आया है.
पिछले हफ्ते ट्रम्प ने भारत पर 25% पारस्परिक टैरिफ लागू किया था, जो 7 अगस्त से प्रभावी है.
इसके अलावा, भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के कारण 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया, जो 27 अगस्त से लागू होगा.
यह कुल 50% शुल्क दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सबसे ऊंचे शुल्कों में से है.
अमेरिकी टीम 25 अगस्त को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए भारत आने वाली थी.