ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला
छत्तीसगढ़ में ट्रक ने महिला सरपंच प्रत्याशी को कुचला
गरियाबंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचल दिया. इस हादसे में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक घटना देवभोग थाना क्षेत्र का है.
बताया गया कि मृतिका कुसुमा चंद्राकर कोड़की पारा पंचायत की सरपंच प्रत्याशी थी.
गुरुवार को वह अपने पति देवानंद चन्द्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा जा रही थी.
उसी दौरान शुक्लीभाठा नवीन के पास मोड़ पर सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था.
अचानक ट्रक को सामने देखकर देवानंद घबरा गया और बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए.
ट्रक का अगला पहिया कुसुमा के ऊपर से गुजर गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.