सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

ट्रेड डील विवाद: राहुल गांधी ने घेरा, अमित शाह ने दावों को बताया 'सफेद झूठ'

C

CG Khabar

14 फ़र. 2026, 03:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर देश की सियासत गरमा गई है, जहां सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस समझौते को भारतीय कपास किसानों और कपड़ा निर्यातकों के साथ "धोखा" करार दिया है. 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका भारतीय कपड़ों पर 18 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगा रहा है, जबकि बांग्लादेश को 0 प्रतिशत टैरिफ का लाभ मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस छूट के बदले बांग्लादेश को अमेरिकी कपास आयात करने की शर्त माननी पड़ रही है. 

विज्ञापन


राहुल गांधी के अनुसार, यदि भारत भी यही रास्ता चुनता है तो घरेलू किसान बर्बाद हो जाएंगे और यदि नहीं चुनता तो कपड़ा उद्योग पिछड़ जाएगा. उन्होंने इसे सरकार की विफलता बताते हुए प्रधानमंत्री पर देश को "दोराहे" पर खड़ा करने का आरोप लगाया.


दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के इन दावों को पूरी तरह से निराधार और "झूठ" करार दिया है. पुडुचेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं और उनकी "झूठ बनाने की फैक्ट्री" अब जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है. 


अमित शाह ने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ हुए हालिया व्यापार समझौतों में भारतीय किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों की 100 प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित की है. 


शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि किसानों के हितों का सौदा दरअसल यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ था, जबकि वर्तमान सरकार के समझौतों से कृषि क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होगा. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

4 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

7 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

8 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

8 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

12 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP