शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रैक्टर की लापरवाही से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 2 साथी घायल

C

CG Khabar

02 नव. 2025, 01:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने इलाके को सदमे में डाल दिया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तिलगी मोड़ के पास बाइक सवार तीन ग्रामीणों को पीछे से जोरदार धक्का दे दिया, जिससे बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में समा गया. 


इस हृदयविदारक दुर्घटना में खरसिया के दर्रामुड़ा गांव के बुजुर्ग मोहन केवट की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनके बेटे श्यामलाल (35) और साथी उसतराम केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

विज्ञापन


मृतक मोहन केवट अपने बेटे श्यामलाल और गांव के ही उसतराम के साथ किसी जरूरी काम से कोतासुरा गांव की ओर जा रहे थे. सुबह करीब दस बजे वे तिलगी मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. 


चालाक ने वाहन छोड़कर मौके से भागने का रास्ता अख्तियार कर लिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. हादसे के तुरंत बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.


जानकारी मिलते ही पुसौर थाने की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया. मृतक मोहन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है. 


एसपी ने आरोपी चालक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है और वाहन जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई. पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां दोहराई न जाएं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP