पुरी समुद्र में छत्तीसगढ़ का पर्यटक की डूबने से मौत
पुरी समुद्र में छत्तीसगढ़ का पर्यटक डूब मरा
भुवनेश्वर । डेस्क: रविवार की सुबह पुरी के समुद्र तट पर एक दुखद हादसे में छत्तीसगढ़ के एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई. मृतक का नाम मुकेश गुप्ता बताया गया है.
घटना उस समय हुई जब मुकेश पिंक हाउस बीच के निकट समुद्र में नहा रहे थे.
अचानक आई तेज लहरों और ज्वार के प्रवाह में वह बह गये.
स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और पुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह घटना समुद्र तट पर आने वाले पर्यटकों के लिये एक गंभीर चेतावनी है.
स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से समुद्र में स्नान के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और मौसम की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखने की अपील की है.
अधिकारियों ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके.
मुकेश गुप्ता छत्तीसगढ़ के किस जिले या शहर के निवासी थे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.