रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

‘द बंगाल फाइल्स’ का टीज़र रिलीज़

C

CG Khabar

13 जून 2025, 12:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 5

‘द बंगाल फाइल्स’
‘द बंगाल फाइल्स’

नई दिल्ली । मनोरंजन डेस्क: अपनी विवादास्पद फिल्मों के लिए चर्चित दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म द बंगाल फाइल्स का टीज़र गुरुवार को जारी किया.


पहले द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर के नाम से जानी जाने वाली यह फिल्म उनकी त्रयी का अंतिम हिस्सा है. इससे पहले बनाई गई उनकी फिल्मों की आलोचना इसलिए होती रही है क्योंकि वो तथ्यों को मनमाने तरीके से तोड़ते-मरोड़ते रहे हैं और काल्पनिक घटनाओं को फिल्म में तथ्य की तरह पेश करते रहे हैं.

विज्ञापन


नई फिल्म के टीजर के बाद फैंस ने इसे ‘बम की तरह मार करने वाला’ बताया है. यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.


विवेक ने X पर टीज़र साझा करते हुए लिखा, “द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स के निर्माताओं की ओर से: द बंगाल फाइल्स - टीज़र अब रिलीज़ हो चुका है. अगर कश्मीर ने आपको दर्द दिया, तो बंगाल आपको सिहरन देगा.”


द बंगाल फाइल्स कथित रुप से भारतीय इतिहास के एक अनछुये और संवेदनशील अध्याय को उजागर करती है. टीज़र में साम्प्रदायिक हिंसा और इसके सामाजिक प्रभावों की तीव्र झलक दिखाई गई है. यह फिल्म बंगाल के ऐतिहासिक दंगों और उनके पीछे की अनकही सच्चाइयों को सामने लाने का दावा करती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP