टी20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश का भारत जाने से इनकार, वेन्यू बदलने की मांग
मुंबई । डेस्क: राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अगले महीने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से साफ मना कर दिया है. रविवार, 4 जनवरी 2026 को हुई एक आपातकालीन बैठक के बाद BCB ने औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के लीग मैचों को भारत से बाहर किसी अन्य देश में स्थानांतरित किया जाए.
यह बड़ा फैसला बीसीसीआई (BCCI) द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के साथ अनुबंध खत्म करने के निर्देश के ठीक एक दिन बाद आया है.
बीसीबी के आधिकारिक बयान के अनुसार, बांग्लादेश सरकार और खेल मंत्रालय की सलाह पर खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
शेड्यूल के मुताबिक, बांग्लादेश को अपने तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है.
अब सारा दारोमदार आईसीसी पर है कि वह इस अनुरोध को स्वीकार करती है या नहीं, जबकि बीसीसीआई सूत्रों का मानना है कि टूर्नामेंट शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में बदलाव काफी चुनौतीपूर्ण होगा. (File- Photo)