शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

टी20 वर्ल्ड कप: पाक की बहिष्कार की धमकी पर ICC का कड़ा रुख

C

CG Khabar

28 जन. 2026, 02:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

क्रिकेट
क्रिकेट

नई दिल्ली । डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने घोषणा की है कि टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार द्वारा शुक्रवार या आगामी सोमवार तक लिया जाएगा. हाल ही में नकवी ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की है. 


हालांकि, पाकिस्तान की इस संभावित हठधर्मिता के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बड़ा दांव चल दिया है. सूत्रों के अनुसार, यदि पाकिस्तान टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, तो ICC उनकी जगह बांग्लादेश को वर्ल्ड कप खेलने का अवसर दे सकती है.


पाकिस्तान की मांग पर ICC ने पहले ही भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाने हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पाकिस्तान अब पीछे हटता है, तो उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा. 


इसमें न केवल भारी आर्थिक दंड शामिल है, बल्कि भविष्य में हाइब्रिड मॉडल की मांग करने का अधिकार भी छिन सकता है. ICC हर साल पाकिस्तान को लाभांश के रूप में लगभग 316 करोड़ रुपये देता है, जिसे बहिष्कार की स्थिति में रोका जा सकता है. 


इसके अलावा, क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप में ICC पाकिस्तान को प्रतिबंधित भी कर सकता है, जिससे एशिया कप और द्विपक्षीय सीरीज पर भी संकट के बादल मंडराने लगेंगे. इसका सीधा असर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर भी पड़ेगा, क्योंकि विदेशी खिलाड़ी इसमें शामिल होने से कतरा सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP