शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

29 माओवादियों का समर्पण

H

Hupendra Sharma

20 अग. 2025, 12:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

माओवादी
माओवादी

नारायणपुर/दंतेवाड़ाः पुलिस ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को 29 माओवादियों ने आत्मसमर्पण का दावा किया है. पुलिस के अनुसार नारायणपुर में 8 लाख के इनामी डॉक्टर सुखलाल सहित 8 माओवादियों ने हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौटने का फैसला किया है.


जबकि दंतेवाड़ा में 21 माओवादियों ने सरेंडर किया है. इनमें से 13 माओवादियों पर कुल 25 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था.

विज्ञापन


नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है.


इनमें प्रमुख रूप से इंद्रावती एरिया कमेटी और कुतुल एरिया में DVCM और माओवादियों का डॉक्टर टीम कमांडर सुखलाल और कंपनी नंबर-1 का सदस्य हिमांशु शामिल है.


दोनों लंबे समय से अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में सक्रिय थे. समर्पण करने वाले माओवादियों पर कुल 30 लाख का इनाम घोषित है.


समर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई. सभी को 50-50 हजार रुपए का चेक दिया गया है.


इधर दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू और पूना मारगेम अभियान के तहत 21 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. जिसमें 8 लाख का इनामी नक्सली कंपनी 1 सदस्य केये उर्फ केशा लेकाम भी शामिल है. 


आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 13 पर इनाम घोषित था. आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रूपए की सहायता राशि के साथ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP