शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरगुजा: पंडो जनजाति की जमीन पर अवैध कब्जा, जांच के कड़े निर्देश

C

CG Khabar

02 मार्च 2026, 02:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

पंडो जनजाति
पंडो जनजाति

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के लखनपुर विकासखंड से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र मानी जाने वाली विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है. ग्राम पंचायत माजा के आश्रित ग्राम राजाकोट में बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों द्वारा इन जनजातीय परिवारों की सरलता का अनुचित लाभ उठाकर उनकी पट्टे वाली भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा है. 


बताया जा रहा है कि झारखंड, बिहार और बंगाल से चूड़ी, ताबीज और पशु व्यापार के बहाने आए कुछ विशेष समुदाय के व्यक्तियों ने धीरे-धीरे यहां अपना ठिकाना बना लिया और फर्जी दस्तावेजों के सहारे पक्के निर्माण भी खड़े कर लिए हैं.


इस मामले में नगर निगम पार्षद आलोक दुबे ने पीड़ित परिवारों से जमीनी हकीकत जानने के बाद संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागायुक्त ने सरगुजा कलेक्टर को तत्काल जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. 


प्रशासन अब राजस्व अभिलेखों के मिलान के साथ-साथ आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण और सीमांकन की तैयारी में है. 


अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि अतिक्रमण की पुष्टि होती है, तो छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 170 (ख) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीनें मूल स्वामियों को वापस दिलाई जाएंगी. इस बीच पंडो समाज के प्रतिनिधियों ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आवाज उठाई. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP