रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: बस का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 अग. 2026, 02:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

गैंगरेप
गैंगरेप

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बस छूटने के बाद सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पड़ोसी कोरिया जिले की रहने वाली है. वह अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी, तभी उसकी बस छूट गई. महिला सड़क किनारे दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी चारों आरोपियों ने उसे अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया. 

विज्ञापन


घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर कोरिया जिले पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. चूंकि मामला सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र का था, इसलिए केस को आगे की कार्रवाई के लिए चांदनी पुलिस को सौंप दिया गया.


सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तुरंत कदम उठाए गए. पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच पूरी मुस्तैदी से कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP