रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत, 12 साल का मासूम गंभीर

सूरजपुर जिले में ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दामाद के घर आए दंपती की जान चली गई, जबकि 12 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया.

C

CG Khabar

31 अक्टू. 2026, 07:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 89

सड़क दुर्घटना- सूरजपुर
सड़क दुर्घटना- सूरजपुर

सूरजपुर । संवाददाता: सूरजपुर जिले के सलका-करौटी मुख्य मार्ग पर स्थित टईया गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दंपती की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल ट्रक में अटक गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला.

स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था.

घटना की जानकारी मिलते ही चेन्द्रा चौकी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल आरंभ की. पुलिस के अनुसार, मृतक देवनाथ अपनी पत्नी मनबसिया के साथ दामाद के घर घूमने आए थे. वे बालक को साथ लेकर मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी टईया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. गंभीर चोटें आने के कारण दंपती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. चेन्द्रा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल आरंभ कर दी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

3 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

7 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

7 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP