शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

सुकमा: आत्मसमर्पित नक्सलियों के इनपुट पर मिला हथियारों का जखीरा

C

CG Khabar

13 अक्टू. 2026, 01:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 68

नक्सली
नक्सली

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के नेतृत्व में जिला बल, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त टीम ने 12 अक्टूबर को किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा गांव से लगे घने जंगलों और पहाड़ियों में एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया.


इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया, जिसमें 13 हथियार, 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 46 जिंदा कारतूस, एक तीर बम, दो बीजीएल सेल और एक वायरलेस सेट शामिल हैं. 

विज्ञापन


बरामद हथियारों में .303 रायफल, बीजीएल लॉन्चर, बारह बोर रायफल, भरमार बंदूकें और देसी कट्टा जैसी घातक सामग्रियां मिली हैं. इसके साथ ही इंसास और बारह बोर के जिंदा राउंड भी सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लिए हैं.


दरअसल, हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इस दुर्गम इलाके में एरिया डोमिनेशन और सघन जांच अभियान शुरू किया था. 


पुलिस ने सभी सामग्रियों को सुरक्षित जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को गहरा झटका लगा है और आने वाले दिनों में जंगलों में ऐसे सर्च ऑपरेशन और तेज किए जाएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP