सोम, 26 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में बोलीं स्मृति ईरानी- 'मिशन 2028' केवल चुनावी लक्ष्य नहीं, जनता के प्रति प्रतिबद्धता है

रायपुर में भाजपा संगठन की बैठक के दौरान स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव केवल मतपत्रों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनसंपर्क से जीते जाते हैं.

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2026, 08:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी

रायपुर । संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को रायपुर स्थित पार्टी के प्रांतीय कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया. 

स्मृति ईरानी ने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनसेवा के बल पर पार्टी 2028 के विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी करेगी.

उन्होंने स्पष्ट किया कि 'मिशन 2028' केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन के प्रति भाजपा का संकल्प है. कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव केवल वोटिंग मशीन या मतपत्रों से नहीं जीता जाता, बल्कि वह कार्यकर्ताओं के जमीनी परिश्रम, लोगों से जीवंत जुड़ाव और सुदृढ़ संगठनात्मक ढांचे से जीता जाता है. 

उन्होंने पार्टी सदस्यों को भाजपा के संस्थापक नेताओं के त्याग और राष्ट्र-समर्पण से प्रेरणा लेने का सुझाव दिया.

रायपुर प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी का पार्टी परिसर में सादगी और अनुशासन के साथ स्वागत किया गया. 

उन्होंने 'स्मृति मंदिर' में भारत माता और संस्थापक नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की. 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से हुई, जिसके बाद ईरानी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, पूर्व सांसदों-विधायकों और विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठकें कर सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां मानकेश्वरी मंदिर, करमागढ़- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: करमागढ़ में मां मानकेश्वरी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर 60 बकरों की बलि चढ़ाई

26 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स की धमाकेदार जीत से राजधानी रॉयल्स बाहर

28 मिनट पहले

सीएम साय. File Photo
छत्तीसगढ़

खड़गे के बयान पर CM विष्णु देव साय- 'राजनीतिक हताशा में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा'

51 मिनट पहले

आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद पर हवाई फायरिंग: आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार

53 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

कवर्धा: मनरेगा कार्य के दौरान खुदाई में मिला मानव कंकाल

एक घंटा पहले

कांकेर पुलिस थाना
छत्तीसगढ़

कांकेर: इलाज के झांसे में महिला को बनाया बंधक, पास्टर पर धर्मांतरण और शोषण का आरोप

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP