सोम, 26 अक्टू. 2026

CGKhabar

कवर्धा: मनरेगा कार्य के दौरान खुदाई में मिला मानव कंकाल

कवर्धा जिले के किशनगढ़ गांव में मनरेगा तहत जारी खुदाई के दौरान एक मानव कंकाल और व्यक्तिगत सामान बरामद हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल सील कर जांच शुरू कर दी है.

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2026, 08:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 60

AI Generated Photo
AI Generated Photo

कवर्धा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में पंडरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किशनगढ़ गांव में जमीन की खुदाई के दौरान एक इंसानी कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मनरेगा योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को मिट्टी के नीचे दबी हड्डियां दिखाई दीं. 

अचानक इंसानी अवशेष सामने आते ही काम कर रहे श्रमिकों के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंडरिया थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर अपने कब्जे में ले लिया. अवशेषों के साथ एक सड़ा-गला थैला और चप्पल भी बरामद की गई है. 

पुलिस ने सभी साक्ष्यों और नरकंकाल को सुरक्षित कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही आसपास के इलाकों और गांवों में हाल के दिनों या महीनों में लापता हुए लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है ताकि मामले की कड़ियों को जोड़ा जा सके.

प्रारंभिक स्तर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह अवशेष किसी पुरुष के हैं या महिला के, और न ही इसके इतने पुराने होने का सटीक अनुमान लगाया जा सका है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से मिले सामान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही मृतक की पहचान, मौत के कारणों और समयावधि का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां मानकेश्वरी मंदिर, करमागढ़- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: करमागढ़ में मां मानकेश्वरी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर 60 बकरों की बलि चढ़ाई

24 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स की धमाकेदार जीत से राजधानी रॉयल्स बाहर

26 मिनट पहले

सीएम साय. File Photo
छत्तीसगढ़

खड़गे के बयान पर CM विष्णु देव साय- 'राजनीतिक हताशा में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा'

49 मिनट पहले

आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद पर हवाई फायरिंग: आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार

51 मिनट पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

रायपुर में बोलीं स्मृति ईरानी- 'मिशन 2028' केवल चुनावी लक्ष्य नहीं, जनता के प्रति प्रतिबद्धता है

एक घंटा पहले

कांकेर पुलिस थाना
छत्तीसगढ़

कांकेर: इलाज के झांसे में महिला को बनाया बंधक, पास्टर पर धर्मांतरण और शोषण का आरोप

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP