सोम, 26 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद पर हवाई फायरिंग: आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार

रायपुर में प्रेस क्लब की सदस्यता न मिलने से नाराज पलाश तिवारी ने क्लब परिसर में जमकर हंगामा किया और अधिकारियों को धमकी देते हुए हवा में गोली चला दी. शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है.

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2026, 08:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार
आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब परिसर में शनिवार रात प्रेस क्लब की सदस्यता को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा हवा में गोली चलाकर पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, एक इस्तेमाल किया गया कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलाश तिवारी रायपुर प्रेस क्लब की सदस्यता हासिल करना चाहता था, लेकिन आवेदन अस्वीकृत होने के कारण वह नाराज था. 

शनिवार शाम वह प्रेस क्लब पहुँचा और वहाँ मौजूद पदाधिकारियों से उलझ गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पलाश ने पिस्टल निकालकर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यादव और कार्यालय सचिव शिव दत्ता पर तान दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. 

इसके बाद दहशत फैलाने के इरादे से उसने हवा में एक राउंड फायर कर दिया.

घटना के बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि पलाश अपने कुछ साथियों के साथ परिसर में घुसा और उपस्थित लोगों को डराने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की. 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल यह जांच की जा रही है कि आरोपी के पास मौजूद हथियार लाइसेंस-शीदा है या अवैध.

पुलिस प्रेस क्लब परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है. जांच के दौरान घटना के क्रम, दी गई धमकियों और फायरिंग से जुड़े सभी तथ्यों की सत्यता की पुष्टि की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि पूरे विवाद की विस्तृत स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां मानकेश्वरी मंदिर, करमागढ़- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: करमागढ़ में मां मानकेश्वरी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर 60 बकरों की बलि चढ़ाई

26 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स की धमाकेदार जीत से राजधानी रॉयल्स बाहर

28 मिनट पहले

सीएम साय. File Photo
छत्तीसगढ़

खड़गे के बयान पर CM विष्णु देव साय- 'राजनीतिक हताशा में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा'

51 मिनट पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

रायपुर में बोलीं स्मृति ईरानी- 'मिशन 2028' केवल चुनावी लक्ष्य नहीं, जनता के प्रति प्रतिबद्धता है

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

कवर्धा: मनरेगा कार्य के दौरान खुदाई में मिला मानव कंकाल

एक घंटा पहले

कांकेर पुलिस थाना
छत्तीसगढ़

कांकेर: इलाज के झांसे में महिला को बनाया बंधक, पास्टर पर धर्मांतरण और शोषण का आरोप

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP