इंडिगो की फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ नारेबाजी, देखें वीडियो
नई दिल्ली । डेस्क: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने इंडिगो की फ्लाइट में अपने साथ हुई बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा कर गंभीर आरोप लगाए हैं. महुआ मोइत्रा के अनुसार, जब वह संसदीय रक्षा समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थीं, तब फ्लाइट संख्या 6E 719 में 4 से 6 पुरुषों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
सांसद ने बताया कि विमान में सवार होते समय इन लोगों ने उन पर भद्दे कमेंट्स किए और लैंडिंग के बाद "चोर-चोर, टीएमसी चोर" और "जय श्री राम" जैसे नारे लगाए.
ALERT! i travelled to Delhi today on official work to attend meeting of Parliamentary Standing Committee on Defence. Was on seat 1F on 6E 719. 4-6 men boarded in a group & leered at me & went to back of plane. When flight landed & before doors opened this is what they did &… pic.twitter.com/QE0SwrUY8I
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026
साझा किए गए वीडियो में पुरुषों का समूह "पीशी चोर, भाइपो चोर" (बुआ चोर है, भतीजा चोर है) जैसे नारे लगाता दिख रहा है.
महुआ मोइत्रा ने इस घटना को आम नागरिक का गुस्सा मानने से इनकार करते हुए इसे सीधे तौर पर उत्पीड़न करार दिया है.
उन्होंने अपनी सुरक्षा पर चिंता जताते हुए इंडिगो एयरलाइंस से क्रू रिपोर्ट की समीक्षा करने और दोषियों को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की मांग की है.
इस मामले में उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को भी टैग कर कार्रवाई की अपील की है. फिलहाल इस घटना पर एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.