सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
नई दिल्ली । डेस्क: सोमवार को भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने कीमती धातुओं पर भारी दबाव बनाया है.
MCX पर मई 2026 की चांदी के वायदा भाव 11.5% यानी 26,262 रुपये गिरकर 2,00,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए, जबकि अप्रैल 2026 का सोना 9% यानी 12,984 रुपये फिसलकर 1,31,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की स्थिति चिंताजनक रही, जहां इसमें 5% से अधिक की गिरावट देखी गई, जो साल 2026 का अब तक का सबसे निचला स्तर है.
पिछला हफ्ता सोने के लिए पिछले 43 वर्षों में सबसे खराब रहा, जिसमें इसकी कीमतों में 10% से ज्यादा की कमी आई और यह 4,500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के नीचे बंद हुआ.
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते बाजार में अभी अस्थिरता बनी रहेगी.
देश के प्रमुख शहरों में भाव इस प्रकार हैं:
दिल्ली में 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 1,29,888 रुपये प्रति 8 ग्राम और 22 कैरेट 1,07,152 रुपये प्रति 8 ग्राम पर है.
मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,16,768 रुपये और 22 कैरेट का 1,07,032 रुपये प्रति 8 ग्राम दर्ज किया गया.
वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,18,856 रुपये और 22 कैरेट 1,08,952 रुपये प्रति 8 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है.
विशेषज्ञों ने सोने के लिए 4,505–4,440 डॉलर और चांदी के लिए 64.00–60.00 डॉलर के स्तर को महत्वपूर्ण सपोर्ट बताया है.