रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सबरीमाला मंदिर चोरी मामला: मुख्य पुजारी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई

C

CG Khabar

09 जन. 2026, 04:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

मुख्य पुजारी कंदरारू राजीवरू
मुख्य पुजारी कंदरारू राजीवरू

तिरुवनन्तपुरम । डेस्क: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी की घटना की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी कंदरारू राजीवरू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर से कीमती सोने के गहने और धातु की प्लेटों के गायब होने के मामले में पूछताछ के बाद यह कदम उठाया गया. 


गौरतलब है कि मंदिर के गर्भगृह (श्रीकोविल) के दरवाजे के फ्रेम और रक्षक देवता की मूर्ति पर सोने की नई परत चढ़ाने के नाम पर बड़े पैमाने पर गबन की बात सामने आई थी.

विज्ञापन


जांच टीम ने गुरुवार सुबह एक अज्ञात स्थान पर राजीवरू से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें SIT कार्यालय ले जाया गया. पूछताछ के दौरान बयानों में विसंगतियां पाए जाने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया. 


SIT का दावा है कि इस मामले के मुख्य आरोपी उनीकृष्णन पट्टी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पद्मकुमार द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मुख्य पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. 


जांच में यह भी पता चला है कि राजीवरू के मुख्य आरोपी उनीकृष्णन के साथ करीबी संबंध थे और उन्होंने ही सोने की प्लेटिंग के काम की सिफारिश की थी. 


आरोप है कि मरम्मत के लिए बाहर भेजी गई सोने की वस्तुओं में वापसी के समय सोने की मात्रा काफी कम पाई गई, जिससे करोड़ों के सोने की चोरी का खुलासा हुआ.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP