Reliance-Dassault: नागपुर में बनेगा फाल्कन 2000 जेट
नई दिल्ली । डेस्क: रिलायंस ने फ्रांस की डसॉल्ट के साथ मिलकर भारत के नागपुर में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट बनाने की साझेदारी की है. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक सहायक कंपनी ने फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन के साथ मिलकर भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट के उत्पादन के लिए हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियों ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में यह घोषणा की.
इस साझेदारी के तहत, महाराष्ट्र के नागपुर शहर में जेट्स के लिये अंतिम असेंबली लाइन स्थापित की जायेगी.
यह पहला मौका होगा जब डसॉल्ट अपने फाल्कन 2000 जेट्स का निर्माण फ्रांस के बाहर करेगी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, फ्रांसीसी कंपनी का लक्ष्य 2028 तक भारत में निर्मित पहला जेट कॉर्पोरेट और सैन्य उपयोग के लिए डिलीवर करना है.
इस खबर के बाद रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में दोपहर के कारोबार में 5 फीसदी की उछाल देखी गई.