रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सैन्य खर्च घटाकर गरीबी मिटाने पर जोर दें- यूएन महासचिव

C

CG Khabar

30 दिस. 2025, 08:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

एंटोनियो गुटेरेस
एंटोनियो गुटेरेस

नई दिल्ली । डेस्क: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वर्ष 2026 के लिए अपने वार्षिक संदेश में दुनिया भर के नेताओं से सैन्य बजट में कटौती कर विकास सहायता बढ़ाने की पुरजोर अपील की है. दुनिया को "अराजकता और अनिश्चितता" के बीच घिरा बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि वैश्विक सैन्य खर्च $2.7 ट्रिलियन (लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि) तक पहुंच गया है, जो कि विकास के लिए दी जाने वाली कुल सहायता से 13 गुना अधिक है. 


गुटेरेस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक सुरक्षित दुनिया की शुरुआत युद्धों के बजाय गरीबी से लड़ने में निवेश करने से होती है.

विज्ञापन


इस बार का संदेश भारत के लिए विशेष रहा, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार महासचिव का संदेश लिखित रूप में हिंदी भाषा में भी जारी किया गया. इसके साथ ही उनके वीडियो संदेश में हिंदी सबटाइटल्स का भी उपयोग किया गया. 


यह कदम संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के भारत सरकार के प्रयासों का परिणाम है. भारत ने 'Hindi@UN Project' को अगले पांच वर्षों के लिए नवीनीकृत किया है, जिसके तहत भारत सालाना $1.5 मिलियन की सहायता राशि प्रदान करेगा. 


अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर रहे गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन और जलवायु संकट पर चिंता जताते हुए नेताओं से "दर्द के बजाय लोगों और धरती" को चुनने का आह्वान किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP