रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

हाईकोर्ट पहुंचा युक्तियुक्तकरण का मामला

H

Hupendra Sharma

04 जून 2025, 09:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

युक्तियुक्तकरण
युक्तियुक्तकरण

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ विद्यालयीन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी सहित 34 शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए याचिका दायर की है.


शिक्षकों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन कर काउंसलिंग की जा रही है. उन्हें अपील करने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है.

विज्ञापन


संजय तिवारी और पाटन तथा दुर्ग ब्लॉक के 43 शिक्षकों ने याचिका दायर की है.


याचिका में कहा गया है कि प्राथमिक स्कूल अब माध्यमिक स्कूल में मर्ज हो जाएगा. जिसके चलते प्राथमिक शाला का प्रधानपाठक अब फिर से सहायक शिक्षक बन जाएगा.


इसी तरह जिन जगहों में हायर सेकेंडरी स्कूल और माध्यमिक स्कूल एक साथ है वहां मिडिल स्कूल भी मर्ज हो जाएगा. इस स्थिति में मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक फिर से शिक्षक बन जाएंगे.


इस तरह से युक्तियुक्तकरण के माध्यम से पदों को समाप्त किया जा रहा है. 


याचिकाकर्ता शिक्षकों ने हाई कोर्ट में लंबित एक याचिका का भी हवाला दिया है. जिसमें राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में पेश जवाब में कहा है कि हेड मास्टर का पद एक प्रशासनिक पद है. उसे शिक्षक नहीं बनाया जा सकता. 


शिक्षकों ने संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 का हवाला देते हुए कहा है कि इसमें बिना किसी संशोधन के यह आदेश जारी कर दिया गया है, जो विधिसम्मत नहीं है. इस नियम में अपील करने का प्रावधान है. लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है.


याचिकाकर्ताओं ने कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई है. शिक्षकों ने याचिका में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

एक घंटा पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

3 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

4 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

5 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP