शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रेलवे ने तत्काल बुकिंग का नियम बदला

C

CG Khabar

12 जून 2025, 12:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

भारतीय रेल
भारतीय रेल

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है. अब यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने से पहले अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कराना होगा. इसके बाद ही OTP (वन-टाइम पासवर्ड) के जरिये बुकिंग की जा सकेगी.


रेलवे के मुताबिक, अब IRCTC वेबसाइट या ऐप पर तत्काल टिकट बुक करने से पहले यात्रियों को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा और उसे वेरिफाई कराना होगा. इसके बाद ही OTP जनरेट होगा, जिसके द्वारा बुकिंग पूरी की जा सकेगी. यह कदम टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने और फर्जी बुकिंग रोकने के लिए उठाया गया है.


पहले कई बार देखा गया था कि बॉट्स (सॉफ्टवेयर) या एजेंट्स की मदद से तत्काल कोटा के टिकटों की बड़ी संख्या में बुकिंग कर ली जाती थी, जिससे आम यात्रियों को परेशानी होती थी. नये नियम से यह सुनिश्चित होगा कि केवल वास्तविक यात्री ही टिकट बुक कर पायेंगे.


क्या करना होगा यात्रियों को?

IRCTC अकाउंट में लॉगिन करके मोबाइल नंबर वेरिफाई कराना होगा. टिकट बुकिंग के समय रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आयेगा, जिसे डालकर ही पेमेंट पूरी की जा सकेगी. अगर मोबाइल नंबर पहले से वेरिफाई नहीं है, तो तत्काल बुकिंग नहीं हो पायेगी.


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहले से ही अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई कर लें, ताकि तत्काल टिकट बुक करते समय किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े.


रेलवे का दावा है कि इस नये सिस्टम से आम यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब टिकट बुकिंग प्रक्रिया और सुरक्षित हो गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP