रवि, 01 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: बाकारुमा रेंज में दंतैल हाथी के हमले से महिला घायल

रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बाकारुमा रेंज में दंतैल हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. घायल महिला का इलाज पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जबकि वन विभाग ने परिजनों को सहायता राशि सौंपकर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की है.

C

CG Khabar

01 नव. 2026, 09:06 AM 1 मिनट में पढ़ें 23

AI Generated Photo
AI Generated Photo

रायगढ़ । संवाददाता: धरमजयगढ़ के बाकारुमा रेंज के जगड़ा गांव में एक दंतैल हाथी ने जंगल गई 45 वर्षीय महिला पर अचानक सूंड से वार कर उसे घायल कर दिया. पीड़ित महिला, जगड़ा निवासी रसमोती (45) पति संतोष उरांव, अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रही. 

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है.

हाथी के हमले की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिवार को फौरी सहायता राशि प्रदान की. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस समय बाकारुमा रेंज में एक नर हाथी अकेला घूम रहा है. वहीं, पूरे धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 93 हाथी मौजूद हैं, जिनमें 31 नर, 43 मादा और 19 बेबी एलिफेंट शामिल हैं.

स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से जंगलों की तरफ जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है. इसके साथ ही अधिकारियों ने लोगों को हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों से उचित दूरी बनाए रखने की सख्त सलाह दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

सीतापुर: अश्लील हरकत के शिकार 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

31 मिनट पहले

चैतराम अटामी- दंतेवाड़ा विधायक
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: बचेली में NMDC के गेट निर्माण पर विवाद, MLA चैतराम अटामी ने अधिकारियों को दी चेतावनी

42 मिनट पहले

शव
छत्तीसगढ़

भिलाई: हाईटेंशन तार गिरने से मजदूर की मौत, 25 लाख मुआवजा और पेंशन पर बनी सहमति

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

SECR: दीपावली और छठ पर यात्रियों की सहूलियत के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान

एक घंटा पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

लाल आतंक से मुक्ति के बाद पहला राज्योत्सव ऐतिहासिक- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

2 घंटे पहले

एकता दिवस पर 490 कर्मियों को मिला 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक'
छत्तीसगढ़

एकता दिवस पर 490 कर्मियों को मिला 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक'

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP