शनि, 28 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: धरमजयगढ़ जंगल में शिकारियों के करंट वाले जाल ने ली दंतैल हाथी की जान

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत नवागांव और बरतापाली के बीच शुक्रवार को एक नर हाथी का शव बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में जंगली सुअर के शिकार हेतु लगाए गए करंट प्रवाहित तारों के संपर्क में आने से हाथी की मृत्यु होने का संदेह है.

C

CG Khabar

28 नव. 2026, 08:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

शिकारियों के करंट वाले जाल ने ली दंतैल हाथी की जान
शिकारियों के करंट वाले जाल ने ली दंतैल हाथी की जान

रायगढ़ । संवाददाता: धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नवागांव और बरतापाली के मध्य एक दंतैल नर हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुई इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सकों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी.

मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में यह आशंका उभर कर सामने आई है कि हाथी की मृत्यु बिजली का झटका लगने के कारण हुई है. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने के उद्देश्य से जंगल में बिजली प्रवाहित तार बिछाए गए थे. विचरण के दौरान यह दंतैल हाथी अनजाने में उन्हीं करंट वाले तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई.

गौरतलब है कि धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में वर्तमान में कुल 131 हाथी विभिन्न दलों में विचरण कर रहे हैं. इस कुनबे में 64 मादा हाथी, 42 नर हाथी और 25 शावक शामिल हैं, और मृत पाया गया दंतैल इन्हीं 42 नर हाथियों के समूह का हिस्सा था. फिलहाल वन विभाग की टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
14 साल की लापता किशोरी 28 की उम्र में ग्रेटर नोएडा से मिली
छत्तीसगढ़

धमतरी: मट्ठा लेने निकली 14 साल की किशोरी 28 की उम्र में ग्रेटर नोएडा से मिली, साल 2012 से थी गायब

30 मिनट पहले

चेक क्लीयरिंग में लापरवाही, SBI को ग्राहक को ब्याज सहित रुपये देने का आदेश
छत्तीसगढ़

चेक क्लीयरिंग में देरी से एक्सपायर हुई रकम, अब SBI को ग्राहक को ब्याज समेत चुकाने होंगे 60 हजार रुपये

47 मिनट पहले

कोरबा में हाथियों से धान बचाने लबेद शिफ्ट किया जायेगा
छत्तीसगढ़

कोरबा में 73 जंगली हाथियों से धान बचाने की कवायद: 24 केंद्रों का 10 लाख क्विंटल धान लबेद होगा शिफ्ट

एक घंटा पहले

NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया
छत्तीसगढ़

NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया

14 घंटे पहले

Bhilai MBBS Student Suicide
छत्तीसगढ़

भिलाई: दो विषयों में बैक आने से परेशान MBBS छात्र ने पीजी में की आत्महत्या

14 घंटे पहले

बालूद के 'छू लो आसमान' छात्रावास में छात्र की मौत
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: अधीक्षक ने एक दिन पहले फोन कर कहा- बेटे को ले जाओ, दूसरे दिन मिली मौत की खबर

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP