शनि, 28 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी: मट्ठा लेने निकली 14 साल की किशोरी 28 की उम्र में ग्रेटर नोएडा से मिली, साल 2012 से थी गायब

साल 2012 में धमतरी के ग्राम सिलिडीह से लापता हुई 14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने 14 साल बाद 28 वर्ष की उम्र में ग्रेटर नोएडा से सकुशल बरामद किया है. नाम और पहचान बदल लेने के बावजूद NATGRID, सोशल मीडिया और सीडीआर विश्लेषण के जरिए थाना भखारा पुलिस ने यह सफलता हासिल की.

C

CG Khabar

28 नव. 2026, 08:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

14 साल की लापता किशोरी 28 की उम्र में ग्रेटर नोएडा से मिली
14 साल की लापता किशोरी 28 की उम्र में ग्रेटर नोएडा से मिली

धमतरी । संवाददाता: एक चौंकाने वाले एक घटनाक्रम में वर्ष 2012 के दौरान घर से मट्ठा लेने निकली 14 वर्षीय किशोरी को धमतरी पुलिस ने अब लगभग 28 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सुरक्षित खोज निकाला है. लापता होने के बाद युवती द्वारा अपना नाम और पहचान बदल लेने के कारण उसकी तलाश करना पुलिस के लिए बेहद कठिन साबित हो रहा था. हालांकि, पुलिस टीम ने NATGRID, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे आधुनिक तकनीकी प्लेटफॉर्म्स की मदद से इस 14 साल पुराने प्रकरण का सफल पटाक्षेप किया है.

बरामदगी के बाद लगभग 28 वर्षीय महिला से की गई पूछताछ और कुरुद स्थित न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए उसके बयान से पूरे मामले का खुलासा हुआ. उसने बताया कि वर्ष 2012 में घर छोड़ने के बाद वह अपनी मां के पास चली गई थी, जिसके बाद उसने आगरा और दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में रहकर रोजी-मजदूरी कर अपना जीवनयापन किया. आगे चलकर बालिग होने पर उसने वर्ष 2018 में विवाह भी कर लिया था.

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे लंबित गुमशुदगी प्रकरणों के निराकरण के विशेष अभियान के अंतर्गत थाना भखारा पुलिस द्वारा अंजाम दी गई. गौरतलब है कि ग्राम सिलिडीह निवासी यह बालिका 27 अक्तूबर 2012 को दोपहर करीब 1 बजे घर से मट्ठा लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों की शिकायत पर तब थाना भखारा में धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था और यह मामला वर्षों से लंबित पड़ा था.

इस चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने लगातार डिजिटल फुटप्रिंट्स का विश्लेषण किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और NATGRID के साथ-साथ सीडीआर तथा सीएएफ से प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस को महिला के ग्रेटर नोएडा में निवास करने के पुख्ता सुराग मिले. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई और 23 नवंबर 2026 को महिला को सकुशल दस्तयाब कर वापस धमतरी ले आई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शिकारियों के करंट वाले जाल ने ली दंतैल हाथी की जान
छत्तीसगढ़

रायगढ़: धरमजयगढ़ जंगल में शिकारियों के करंट वाले जाल ने ली दंतैल हाथी की जान

8 मिनट पहले

चेक क्लीयरिंग में लापरवाही, SBI को ग्राहक को ब्याज सहित रुपये देने का आदेश
छत्तीसगढ़

चेक क्लीयरिंग में देरी से एक्सपायर हुई रकम, अब SBI को ग्राहक को ब्याज समेत चुकाने होंगे 60 हजार रुपये

37 मिनट पहले

कोरबा में हाथियों से धान बचाने लबेद शिफ्ट किया जायेगा
छत्तीसगढ़

कोरबा में 73 जंगली हाथियों से धान बचाने की कवायद: 24 केंद्रों का 10 लाख क्विंटल धान लबेद होगा शिफ्ट

56 मिनट पहले

NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया
छत्तीसगढ़

NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया

13 घंटे पहले

Bhilai MBBS Student Suicide
छत्तीसगढ़

भिलाई: दो विषयों में बैक आने से परेशान MBBS छात्र ने पीजी में की आत्महत्या

14 घंटे पहले

बालूद के 'छू लो आसमान' छात्रावास में छात्र की मौत
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: अधीक्षक ने एक दिन पहले फोन कर कहा- बेटे को ले जाओ, दूसरे दिन मिली मौत की खबर

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP