शुक्र, 27 नव. 2026

CGKhabar

भिलाई: दो विषयों में बैक आने से परेशान MBBS छात्र ने पीजी में की आत्महत्या

दुर्ग जिले के भिलाई में नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र अभिजीत देवांगन ने पीजी के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. दो विषयों में बैक लगने के बाद वह मानसिक तनाव में था.

C

CG Khabar

27 नव. 2026, 06:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 47

Bhilai MBBS Student Suicide
Bhilai MBBS Student Suicide

भिलाई । संवाददाता: भिलाई के कोहका स्थित अवंति बाई चौक के समीप एक पीजी में रह रहे 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र अभिजीत देवांगन ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब अभिजीत के परिजन किसी काम से भिलाई आए थे और मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के बाद अपने बेटे से मिलने उसके पीजी पहुंचे. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने कई बार आवाज दी और 10 से 15 बार फोन भी किया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पीजी के अन्य छात्रों को बुलाया, जिन्होंने खिड़की से टॉर्च की रोशनी डालकर देखा तो अभिजीत फंदे पर लटका हुआ था.

सूचना मिलते ही स्मृतिनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी व पंचनामा कार्रवाई के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें छात्र ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है. गुरुवार को सुपेला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. मूल रूप से दुर्ग जिले के चरोदा-जंजगीरी गांव का निवासी अभिजीत कड़ी मेहनत से नीट की परीक्षा पास कर चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. परिजनों के मुताबिक, पिछली परीक्षा के दो विषयों में बैक लगने के कारण वह काफी निराश रहता था.

अकेले रहकर पढ़ाई करने की इच्छा जताने पर पिता की अनुमति से उसने करीब 10 दिन पहले ही इस पीजी में कमरा किराए पर लिया था, हालांकि इस दौरान वह वहां केवल पांच दिन ही रुका था. प्राथमिक जांच में परीक्षा के तनाव को ही इस आत्मघाती कदम की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन मामले के हर पहलू से विस्तृत जांच कर रहा है ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया
छत्तीसगढ़

NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया

54 मिनट पहले

बालूद के 'छू लो आसमान' छात्रावास में छात्र की मौत
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: अधीक्षक ने एक दिन पहले फोन कर कहा- बेटे को ले जाओ, दूसरे दिन मिली मौत की खबर

6 घंटे पहले

मानक पटेल की कवर्धा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान मौत
छत्तीसगढ़

कवर्धा: ऑपरेटर ने गलत गांव की काटी बिजली, ट्रांसफार्मर सुधारने चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत

8 घंटे पहले

जम्मू में नशे की बड़ी खेप के साथ छत्तीसगढ़ के 6 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जम्मू में नशे की बड़ी खेप के साथ छत्तीसगढ़ के 6 तस्कर गिरफ्तार

8 घंटे पहले

Chhattisgarh Anemia Report- बच्चों में देश में सर्वाधिक एनीमिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 5 से 9 साल के बच्चों में देश में सबसे ज्यादा खून की कमी, ICMR-NIN सर्वे रिपोर्ट

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

महासमुंद: स्टील प्लांट में खौलती डस्ट गिरने से 5 श्रमिक झुलसे, एक की हालत बेहद नाजुक

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP