शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

पीएम मोदी के खिलाफ LS में विशेषाधिकार हनन का नोटिस

C

CG Khabar

21 अप्रै. 2026, 02:06 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

केसी वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस संगठन महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों पर प्रतिकूल टिप्पणी कर सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया है.


लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में वेणुगोपाल ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि 18 अप्रैल, 2026 को प्रसारित अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों द्वारा एक विधेयक को रोके जाने की आलोचना की थी. 


कांग्रेस सांसद का दावा है कि पीएम मोदी ने विपक्षी सदस्यों के मतदान पैटर्न पर सीधी टिप्पणी की और उनके इरादों पर सवाल उठाए, जो संसदीय मर्यादा के खिलाफ है. 


के.सी. वेणुगोपाल ने इसे सदन के सदस्यों के प्रति अपमानजनक बताते हुए लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नियम 222 के तहत कार्रवाई की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP