सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

37 आवश्यक दवाओं के दाम घटे

C

CG Khabar

04 अग. 2025, 01:15 AM 1 मिनट में पढ़ें 5

दवायें
दवायें

रायपुर । संवाददाता: केन्द्र सरकार ने 37 जीवनरक्षक तथा आवश्यक दवाओं के दाम कम कर दिये हैं. इनमें 10 से 15 फीसदी की कमी की गई है. 


यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत देगा.

विज्ञापन


इस मूल्य कटौती से पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन जैसी जीवनरक्षक दवायें अब और अधिक सुलभ और सस्ती हो सकेंगी. 


छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल राज्य में यह निर्णय गरीबों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और वृद्धजनों के स्वास्थ्य हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा.


दवाओं के मूल्य में इस कटौती पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार का निर्णय केवल औषधियों की कीमत घटाने का नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को सशक्त बनाने का भी कदम है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP