शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

दीवाली शुभकामनाओं पर PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को दिया धन्यवाद

दिवाली शुभकामनाओं पर PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को दिया धन्यवाद

C

CG Khabar

22 अक्टू. 2025, 09:28 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

पीएम मोदी
पीएम मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के पावन अवसर पर व्यक्तिगत रूप से फोन कर शुभकामनाएँ देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है.


प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका साझेदारी की स्थायी शक्ति को रेखांकित किया और साथ ही आतंकवाद का मुकाबला करने तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया.


प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश में कहा, "राष्ट्रपति ट्रम्प, आपके फ़ोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं संसार को आशा की ज्योति से आलोकित करें और हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ी रहें."


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP