रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पीएम मोदी ने रवि लामिछाने और बालेंद्र शाह को दी बधाई

C

CG Khabar

09 मार्च 2026, 10:39 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

पीएम मोदी
पीएम मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में दोनों नेताओं की व्यक्तिगत जीत और उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि उन्होंने दोनों नेताओं के साथ गर्मजोशी से चर्चा की है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से भारत और नेपाल के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे.

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. 


उन्होंने कहा कि भारत आपसी समृद्धि और प्रगति के लिए नेपाल का सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 


पीएम मोदी का यह संदेश नेपाल में राजनीतिक स्थिरता और क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP