शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

पटना के अस्पताल में घुसकर हत्या के आरोपी को गोली मारी

पटना के अस्पताल में घुसकर कैदी को गोली मारी

C

CG Khabar

17 जुल. 2025, 07:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गोली मारना
गोली मारना

पटना । डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने हत्या के एक आरोपी को गोली मार दी. जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, उसका नाम चंदन मिश्रा है जिस पर केशरी नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप है.


चंदन मिश्रा बेउर जेल में बंद था, जहां से पैरोल पर छूटकर अपना इलाज करवा रहा था.


पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, “पोस्टमार्टम से साफ़ होगा कि कितनी गोलियां लगी है, लेकिन कई राउंड गोलियां चली हैं. चंदन मिश्रा के विपक्षी गुट ने अस्पताल में घुसकर गोलीबारी की है.”


पारस अस्पताल में अपने परिजन का इलाज करा रहे अमित कुमार ने बताया, “हम लोग अस्पताल के बाहर खड़े थे. तभी देखा कि कुछ लोग घुसे. बाद में हल्ला हुआ कि गोली चल गई. जिसके बाद अफरातफरी मच गई. कुछ देर बाद ही पुलिस और मीडिया वाले पहुँच गये.”


इस गोली चलने की घटना के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सरकारी अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को आईसीयू में घुसकर मारी गोली. बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी?"


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पटना के प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की गांधी मैदान के पास स्थित उनके घर के गेट पर ही हत्या कर दी गई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP