रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीच जंगल में स्टील कंपनी ने बना दिया इंटेक वेल, वन विभाग ने तोड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वनमण्डल में एनआर उद्योग के अवैध निर्माण के तोड़ा गया

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2025, 10:03 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

रायगढ़ वनमण्डल
रायगढ़ वनमण्डल

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में निजी कंपनियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो घने जंगल के भीतर भी मनमाना निर्माण करने लगे हैं. रायगढ़ वनमण्डल में वन विभाग ने ऐसी ही एक निजी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है.


दरअसल रायगढ़ वनमण्डल के घने जंगल वाले इलाके के कक्ष क्रमांक 817 में एन.आर. स्टील एंड पॉवर प्राइवेट कंपनी लिमिटेड ने गैरकानूनी तरीके से इंटेक वेल पंप हाउस का निर्माण किया था. 

विज्ञापन


इसके साथ ही 608 मीटर पाइप लाइन भी बिछाया था. जिसकी कोई अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई थी. 


वन विभाग ने इसे अवैध बताते हुए पंप हाउस को तोड़ने के साथ ही पाइप लाइन को उखाड़ दिया है. 


वन विभाग का कहना है कि कंपनी ने बिना अनुमति के जंगल में अवैध निर्माण किया था.


इसकी जांच के लिए रायपुर से टीम पहुंची थी. जांच के बाद वन विभाग की टीम द्वारा एन.आर. उद्योग के पंप हाउस व पाइप लाइन पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP