शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

NPPA ने 71 दवाओं के खुदरा मूल्य तय किये

C

CG Khabar

08 जुल. 2025, 02:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

NPPA
NPPA

नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर, 2013 के तहत नई दवाओं के मूल्य निर्धारण के प्रावधानों के अनुसार 71 दवा फॉर्मूलेशन के खुदरा मूल्य अधिसूचित किये हैं.


इसमें कैंसर रोधी दवा ट्रैस्टुजुमैब इंजेक्शन (375 मिलीग्राम) शामिल है, जिसमें ट्रैस्टुजुमैब (इन-हाउस), ट्रेहलोस डाइहाइड्रेट, एल-हिस्टिडाइन एचसीएल मोनोहाइड्रेट, एल-हिस्टिडाइन और पॉलीसॉर्बेट 20 शामिल हैं. रिलायंस लाइफ साइंसेज द्वारा निर्मित इस दवा की कीमत 11,966.64 रुपये प्रति शीशी तय की गई है. 


इसके अलावा, टायकेम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विपणित एंटीबैक्टीरियल फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन सेफ्ट्रियाक्सोन (2000 मिलीग्राम), डिसोडियम एडेटेट (74 मिलीग्राम) और सल्बैक्टम (1000 मिलीग्राम) पाउडर फॉर सॉल्यूशन फॉर इन्फ्यूजन की कीमत 1,036.6 रुपये प्रति शीशी निर्धारित की गई है.


ब्लू क्रॉस लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित सेफ्ट्रियाक्सोन, डिसोडियम एडेटेट और सल्बैक्टम पाउडर फॉर सॉल्यूशन फॉर इन्फ्यूजन (3 ग्राम) की कीमत 626 रुपये प्रति शीशी, टायकेम की सेफ्ट्रियाक्सोन (1000 मिलीग्राम), डिसोडियम एडेटेट (37 मिलीग्राम) और सल्बैक्टम (500 मिलीग्राम) की कीमत 515.57 रुपये प्रति शीशी, और ब्लू क्रॉस लेबोरेटरीज की 1.5 ग्राम की दवा की कीमत 447 रुपये प्रति शीशी तय की गई है.


टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित क्लैरिथ्रोमाइसिन, एसोमेप्राजोल और एमोक्सिसिलिन की कॉम्बिकिट, जिसमें क्लैरिथ्रोमाइसिन (500 मिलीग्राम) की 2 गोलियां, एसोमेप्राजोल (40 मिलीग्राम) की 2 एंटरिक कोटेड गोलियां और एमोक्सिसिलिन (1000 मिलीग्राम) की 2 फिल्म कोटेड गोलियां शामिल हैं, की कीमत 162.52 रुपये प्रति किट निर्धारित की गई है.


एनपीपीए ने 25 मधुमेह रोधी फॉर्मूलेशन, जिनमें एम्पाग्लिफ्लोजिन संयोजन के रूप में शामिल है, और कई अन्य मधुमेह रोधी दवायें, जिनमें सिटाग्लिप्टिन एक घटक है, के खुदरा मूल्य भी अधिसूचित किये हैं.


हालांकि, मैनकाइंड प्राइम लैब्स द्वारा विपणित डाइक्लोफेनैक सोडियम 75 मिलीग्राम इंजेक्शन की कीमत तय करने को स्थगित कर दिया गया है, ताकि उत्पाद से संबंधित डेटा की दोबारा जांच की जा सके. कार्टेल लाइफसाइंसेज द्वारा निर्मित रिंगर लैक्टेट (नॉन-ग्लास, विशेष ड्यूल पोर्ट कैप के साथ) की कीमत 64.29 रुपये प्रति पैक (जीएसटी को छोड़कर) तय की गई है.


इसके साथ ही, एनपीपीए ने 26 जून, 2025 को हुई अपनी नवीनतम बैठक में सोडियम क्लोराइड, डेक्सट्रोज इंजेक्शन और डेक्सट्रोज 5% + सोडियम क्लोराइड 0.99% इंजेक्शन सहित छह अन्य IV फॉर्मूलेशन के मूल्य भी निर्धारित और अधिसूचित किये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP