रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नोएडा: 28वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्रा ने दी जान

C

CG Khabar

30 मार्च 2026, 02:55 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

आत्महत्या
आत्महत्या

नोएडा । डेस्क: नोएडा के सेक्टर 32 स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने 28वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी. 


घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात की है, जब डी-ब्लॉक निवासी अर्पिता ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी. 

विज्ञापन


मृतका पंजाब के एक कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और घटना से महज दो दिन पहले ही नोएडा वापस आई थी.


परिजनों के अनुसार, घर लौटने के बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. 


देर रात जब उसने इमारत से छलांग लगाई, तो सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने उसे देखा और तुरंत परिवार व पुलिस को सूचित किया. 


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में नोएडा में रह रहा है, जहां अर्पिता के पिता एक व्यवसायी हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP