नोएल टाटा की टाटा सन्स बोर्ड में नियुक्ति को मंजूरी
मुंबई । डेस्क: टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड, 150 बिलियन डॉलर के टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी, ने अपनी 107वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों से नोएल टाटा और तीन अन्य निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी प्राप्त की है.
नोएल टाटा, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष बने, को ट्रस्ट्स द्वारा टाटा सन्स बोर्ड के लिए नामित किया गया था और उन्हें अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था. अब इस नियुक्ति को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है.
इसके साथ ही, शेयरधारकों ने वेणु श्रीनिवासन और सौरभ अग्रवाल की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दी, साथ ही प्रॉस्परेट (उभरते बाजारों के लिए ग्रोथ फंड) की सह-संस्थापक और सीईओ अनीता मारंगोली जॉर्ज को निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया.
बैठक में उच्च लाभांश को भी मंजूरी दी गई, हालांकि FY25 में निवेश लाभ में कमी के कारण कंपनी का मुनाफा कम रहा.
कौन है नोएल टाटा
नोएल टाटा रतन टाटा के सौतले भाई है. वह नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं. रतन टाटा के निधन से पहले नोएल टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रेसिडेंट और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे. पिछले चार दशकों से यह टाटा ग्रुप में कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. वह टाटा ग्रुप की कई सहायक कंपनियों के बोर्ड मेंबर भी हैं. इसके अलावा वह ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट हैं. नोएल टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड में वाइस-प्रेसिडेंट हैं.
वर्ष 1957 में मुंबई में नोएल टाटा का जन्म हुआ था. उन्होंने शुरुआती शिक्षा भारत में ही की. मैनेजमेंट टेनी से उन्होंने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन तक पढ़ाई की. इसके बाद वह बिजनेस स्किल सीखने के लिए फ्रांस के INSEAD बिजनेस स्कूल के इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा इंटरनेशनल से मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर की. धीरे-धीरे उन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धि हासिल की. वह वर्ष 1999 में टाटा ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के एमडी बन गए. इसके बाद साल 2003 में वह टाइटन और वोल्टास के डायरेक्टर बनें.
नोएल टाटा को कई भाषाओं का ज्ञान है. वह अंग्रेजी और हिंदी के साथ फ्रेंच भी बोल सकते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएल के मल्टीलिंग्वल स्किल ने उनके बिजनेस के विस्तार में काफी मदद किया है.
नोएल ने पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से शादी की. अभी भी नोएल टाटा के पास आयरलैंड यानी आयरिश की नागरिकता है. माना जाता है कि पालोनजी मिस्त्री आयरलैंड के सबसे अमीर परिवार में से एक है.