रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भारत-पाक महामुकाबले में 'नो हैंडशेक' पॉलिसी जारी

C

CG Khabar

15 फ़र. 2026, 10:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

क्रिकेट
क्रिकेट

कोलंबो । डेस्क: कोलंबो में रविवार को होने वाले भारत और पाकिस्तान के टी20 विश्व कप मैच के दौरान एक बड़ा कूटनीतिक और भावनात्मक रुख देखने को मिलेगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के साथ पारंपरिक रूप से हाथ नहीं मिलाएंगे. 


बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की है कि 'नो हैंडशेक पॉलिसी' (हाथ न मिलाने की नीति) को इस मैच में भी बरकरार रखा जाएगा. यह सिलसिला पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप के बाद से लगातार जारी है.

विज्ञापन


यह निर्णय केवल टॉस तक सीमित नहीं है, बल्कि मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच कोई हाथ नहीं मिलाया जाएगा. सूर्यकुमार यादव का यह कड़ा रुख पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति सम्मान और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए है. 


पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 'खेल भावना' को बनाए रखने की बात जरूर कही है, लेकिन भारतीय खेमे ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय भावनाओं और सुरक्षा बलों के सम्मान से ऊपर कुछ भी नहीं है. हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान सूर्यकुमार द्वारा पीसीबी अध्यक्ष से हाथ मिलाने पर हुए भारी विवाद के बाद भारतीय टीम इस नीति को लेकर बेहद गंभीर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP