शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में NMC ने दी PG के 15 नई सीटों को मंजूरी, अब 600 सीट हुये

C

CG Khabar

06 जन. 2026, 02:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नए साल 2026 के पहले सप्ताह में राज्य के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की 15 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी है. 


इसमें से एक कॉलेज राजधानी रायपुर और दूसरा भिलाईनगर में स्थित है. इन नई सीटों के जुड़ने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में कुल पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 600 से अधिक हो गई है.


NMC ने हाल ही में देश भर के 30 मेडिकल कॉलेजों में कुल 529 पीजी सीटों को हरी झंडी दिखाई है, जिनमें छत्तीसगढ़ की ये 15 सीटें भी शामिल हैं. 

गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में नीट-पीजी काउंसलिंग से ठीक पहले भी प्रदेश को 85 नई सीटें मिली थीं, जिनमें सिम्स (CIMS) बिलासपुर की 18 सीटें और भिलाई व रायपुर के निजी कॉलेजों की सीटें शामिल थीं. 


पीजी सीटों के इस विस्तार से अब राज्य के नीट-पीजी क्वालिफायर छात्रों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा. 


हालांकि, जानकारों का कहना है कि इस साल स्वीकृत अधिकांश सीटें निजी कॉलेजों में होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्रों के लिए इन सीटों का लाभ उठाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP