शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

शराब में ज़हर देकर हत्या: नैला पुलिस ने सुलझाई मर्डर केस की गुत्थी

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2026, 04:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सुरेंद्र साहू
सुरेंद्र साहू

जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले की नैला थाना पुलिस ने एक वर्ष पूर्व हुई रामायण सूर्यवंशी की संदेहास्पद मौत का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाथीटिकरा वार्ड क्रमांक 06 निवासी सुरेंद्र साहू उर्फ मोनू ने पुरानी योजना के तहत 55 वर्षीय रामायण की शराब में कीटनाशक जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी थी. 


पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


यह घटना 22 मई 2025 की शाम की है, जब आरोपी मोनू शराब पिलाने के बहाने रामायण को ईंट भट्ठे के पास ले गया था. वहां उसने चालाकी से रामायण के गिलास में कीटनाशक मिला दिया. 


ज़हरीली शराब का सेवन करने से रामायण की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 


घटना के बाद पुलिस ने मौके से शराब की शीशी और डिस्पोजल ग्लास बरामद कर जांच के लिए भेजे थे.


प्रकरण की जांच के दौरान फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट और गवाहों के बयानों में रामायण की शरीर में जहर होने की पुष्टि हुई. 


इसके बाद नैला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और एससी/एसटी एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया. कड़ाई से पूछताछ और आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन पहिया स्कूटर को भी जब्त कर लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP