रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा में सड़क हादसे में माइनिंग कर्मी की मौत

C

CG Khabar

03 अप्रै. 2026, 05:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: औद्योगिक नगरी कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई. कुसमुंडा बायपास मार्ग पर गंगानगर के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर होने से यह दर्दनाक हादसा हुआ.


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा खदान की एक निजी कंपनी में कार्यरत 24 वर्षीय अंकित शर्मा अपने साथी मोनू यादव के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था. 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे एक वाहन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. 


टक्कर इतनी भयावह थी कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण गरुड़ नगर निवासी अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


हादसे में घायल मोनू यादव को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए कोरबा रेफर कर दिया गया है. 


सूचना मिलते ही दीपका पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP