गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

मरवाही: रेस्ट हाउस परिसर में घुसे दो हाथी

C

CG Khabar

27 सित. 2026, 03:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

AI Generated Photo
AI Generated Photo

पेन्ड्रा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में दो हाथियों की आवाजाही से आसपास के गांवों और रिहायशी इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है. बीते एक महीने से क्षेत्र में विचरण कर रहे ये दोनों हाथी गुल्लीडांड गांव के जंगलों से गुजरते हुए शुक्रवार को सीधे वन विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में दाखिल हो गए. 


परिसर के भीतर पहुंचकर हाथियों ने वहां लगे पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन


हाथियों के इस तरह आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर तैनात हो गई है. डीएफओ कुमार निशांत ने ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. 


प्रशासन ने स्पष्ट हिदायत दी है कि हाथियों को देखने या उनका वीडियो बनाने के लिए किसी भी सूरत में भीड़ एकत्र न करें और न ही उन्हें उकसाने का प्रयास करें. फिलहाल वन अमला हाथियों की हर हरकत पर बारीकी से नजर बनाए हुए है.


दूसरी ओर, पिछले एक महीने के दौरान इन हाथियों द्वारा बड़े पैमाने पर धान की फसल को पहुंचाए गए नुकसान से स्थानीय किसान बेहद चिंतित हैं. सैकड़ों किसानों का कहना है कि लगातार फसलें बर्बाद हो रही हैं और विभाग की ओर से मिलने वाली राहत राशि बेहद अपर्याप्त है. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल मुआवजा देने के बजाय हाथियों के उपद्रव से निपटने और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस व प्रभावी योजना तैयार की जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

3 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP