रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने की 2 शिक्षा दूतों की हत्या

H

Hupendra Sharma

15 जुल. 2025, 08:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

शिक्षा-दूतों की हत्या
शिक्षा-दूतों की हत्या

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने 2 शिक्षा दूतों की हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह दोनों की लाश पीलूर गांव के जंगल से बरामद हुई है.


दोनों शिक्षा दूतों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में डर नजर आ रहा है. घटना फरसगढ़ थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि माओवादियों ने दोनों को उनके घर से उठा कर ले गए थे. आज दोनों का शव जंगल में मिला.

विज्ञापन


मृतकों में एक की पहचान विनोद मडे के तौर पर हुई है. जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है.


माओवादियों ने पिलूर गांव के जंगल में दोनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है. सुबह जब ग्रामीण अपने काम पर निकले तब घटना की जानकारी हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि गांव में बंद स्कूल को फिर से खोला गया था. इन्हीं स्कूलों में दोनों शिक्षा दूतों की ड्यूटी लगाई गई थी. आशंका जताई जा रही है कि गांव में स्कूल खोलने से माओवादी नाराज थे. इसी के चलते दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया.


हालांकि घटना की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बीजापुर में माओवादियों ने पिछले 15 दिनों में मुखबिरी के शक में 6 लोगों की हत्या की है. जिसमें 4 ग्रामीण और 2 छात्र शामिल हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP