शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ममता बनर्जी का हमला: भाजपा शासित राज्यों में प्रताड़ित हो रहे बंगाल के मजदूर

C

CG Khabar

16 जन. 2026, 03:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों पर प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. उत्तर बंगाल के प्रशासनिक दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अन्य राज्यों में केवल बंगाली बोलने के कारण बंगाल के मजदूरों को प्रताड़ित किया जा रहा है. 


उन्होंने हाल ही में झारखंड में मुर्शिदाबाद के एक श्रमिक की कथित मौत और अन्य राज्यों में हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों और प्रभावित परिवारों का गुस्सा पूरी तरह 'जायज' है. 


मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी 2026 विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा ऐसा कर रही है.


इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 12 को बाधित कर टायर जलाए, जिससे यातायात ठप हो गया. 


इस दौरान मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) में किए गए बदलावों पर सवाल उठाए. 


ममता बनर्जी ने दावा किया कि मतदाता सूची को लेकर फैली घबराहट के कारण राज्य में लगभग 100 लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से अपनी संवैधानिक गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आयोग को अपनी विश्वसनीयता सुनिश्चित करनी चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP