शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

लखनऊ: कलियुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में छिपाया

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 06:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

गोली मारी
गोली मारी

लखनऊ । डेस्क: लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने पिता के शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया, जबकि शरीर का मुख्य हिस्सा (धड़) एक ड्रम में छिपा दिया.


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर ने बताया कि आशियाना थाने में दर्ज एक गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जाँच की जा रही थी. 


इस दौरान जब मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने तैश में आकर गोली चला दी.


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को तीसरी मंजिल से नीचे ले आया और ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में उसके टुकड़े किए. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं. 


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP