LPG संकट: देश में शुरू होगी PDS से केरोसिन की सप्लाई
नई दिल्ली । डेस्क: केंद्र सरकार ने देशभर में रसोई गैस के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण आपातकालीन कदम उठाया है. आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को घरेलू उपयोग के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) केरोसिन का तदर्थ आवंटन किया गया है.
यह व्यवस्था फिलहाल 60 दिनों के लिए एक आपातकालीन उपाय के रूप में लागू की गई है, ताकि खाना पकाने के ईंधन की बढ़ती मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाया जा सके.
इस निर्णय की सबसे बड़ी बात यह है कि देश के उन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी PDS मिट्टी तेल की वापसी होगी, जिन्हें पहले 'PDS SKO-मुक्त' घोषित कर दिया गया था.
सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन परिवारों को वर्तमान में LPG प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, उनके पास खाना पकाने और रोशनी जैसी बुनियादी घरेलू जरूरतों के लिए वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध रहे.
यह अस्थायी कदम मुख्य रूप से उन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए है जो पूरी तरह से रसोई गैस पर निर्भर हैं और वर्तमान बाधाओं के कारण प्रभावित हो रहे हलाई