सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

लियोनेल मेसी को खाली हाथ लौटना पड़ा

C

CG Khabar

20 जुल. 2026, 04:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

लियोनेल मेसी
लियोनेल मेसी

नई दिल्ली । डेस्क: स्पेन ने फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम करते हुए तीन बड़े पुरस्कारों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि एक पुरस्कार फ्रांस के खाते में गया. इस बार टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का जादू नहीं चल पाया और उन्हें बिना किसी व्यक्तिगत पुरस्कार के ही स्वदेश लौटना पड़ा.


फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस बार सबसे ज्यादा 10 गोल दागे और साथ ही 4 असिस्ट भी किए, जिसके चलते उन्होंने 'गोल्डन बूट' का खिताब अपने नाम किया. 

विज्ञापन


वहीं, स्पेन को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान रोड्रि को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें 'गोल्डन बॉल' से नवाजा गया. मिडफील्डर होने के बावजूद रोड्रि ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और इतिहास में सबसे ज्यादा सफल पास देने का रिकॉर्ड भी बनाया.


स्पेन की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत में उनके गोलकीपर उनाई सिमोन और युवा डिफेंडर पाउ कुबारसी का भी बड़ा योगदान रहा. उनाई सिमोन को पूरी प्रतियोगिता में केवल एक गोल खाने के शानदार रिकॉर्ड के लिए 'गोल्डन ग्लव्स' दिया गया, तो वहीं महज 19 साल के पाउ कुबारसी को उनके मैच्योर खेल और मजबूत डिफेंस के लिए टूर्नामेंट का 'सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ सितारा' (इमर्जिंग स्टार) चुना गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP