सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

कोरबा के बलगी में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की जान चली गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार चालक की तलाश में जुटी है.

C

CG Khabar

19 अक्टू. 2026, 08:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बलगी क्षेत्र स्थित शराब दुकान के समीप एक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान दीपका निवासी शिव प्रसाद के रूप में हुई है, जो एक निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत था. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है; मृतक अपने पीछे पत्नी और छह वर्ष के मासूम बच्चे को छोड़ गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिव प्रसाद अपनी बजाज पल्सर बाइक (क्रमांक CG 07 BQ 2167) से बलगी इलाके से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से चोटिल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

कोरबा: दर्री में भारी वाहनों के बीच भिड़ंत, केबिन में फंसे हाइवा चालक की मौत

15 मिनट पहले

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: शराब के नशे में धुत मिले दुर्ग के दो पुलिसकर्मी, इंसास राइफल लावारिस छोड़ी, सस्पेंड हुए

27 मिनट पहले

वाहन चालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बैकुंठपुर में चार महिलाओं की जान लेने वाले वाहन चालक गिरफ्तार

53 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

8 साल पहले खदान से चुराए थे 10 लाख के बहुमूल्य पत्थर, ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

एक घंटा पहले

फांसी
छत्तीसगढ़

रामानुजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला दिव्यांग महिला का शव

8 घंटे पहले

जशपुर में शिक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जशपुर में विवादित धार्मिक पोस्ट के बाद शिक्षक गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP