कोरबा: युवक ने सास-ससुर को पीटा, नानी सास की डंडे से पीटकर हत्या
कोरबा । संवााददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा पुलिस चौकी के हर्राडीह गांव में एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर बार-बार उठ रहे सवालों से नाराज होकर अपने ही ससुराल वालों पर जानलेवा हमला कर दिया.
आरोपी ने रात में सोते समय अपने ससुर चैतराम धनुहार और सास पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.
इसके बाद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह पास ही अलग झोपड़ी में रह रही अपनी वृद्धा नानी सास समरीन बाई के पास पहुंचा.
आरोपी ने उसी डंडे से पीट-पीटकर समरीन बाई की हत्या कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची.
कटघोरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिंह ठाकुर के अनुसार, शुरुआती जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है.