कोलकाता: TMC पार्षद संजय दास ने की खुदकुशी
कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नागेरबाजार इलाके में शनिवार को साउथ दमदम नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस पार्षद और चेयरमैन-इन-काउंसिल संजय दास (50) का शव उनके आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भ्रष्टाचार के कई मामलों को लेकर कई नागरिक निकाय नेताओं पर राजनीतिक शिकंजा कसा हुआ है.
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. नागेरबाजार थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
वार्ड नंबर 18 के पार्षद संजय दास को टीएमसी नेता देबराज चक्रवर्ती का करीबी माना जाता था, जिन्होंने हाल ही में आय से अधिक संपत्ति के मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.
सूत्रों के मुताबिक, संजय दास पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद में थे.