शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

केरल की ननों की गिरफ्तारी "गंभीर अन्याय"- शशि थरूर

C

CG Khabar

01 अग. 2025, 08:38 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

शशि थरूर
शशि थरूर

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में दो केरल ननों की गिरफ्तारी को "गंभीर अन्याय" करार देते हुए इसकी निंदा की. 


थरूर ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, "ननों की गिरफ्तारी एक गंभीर अन्याय है. उन्होंने कानून के खिलाफ कुछ नहीं किया." 


उन्होंने बताया कि नन केवल कुछ आदिवासी लड़कियों को रोजगार के लिए शहर ले जा रही थीं.


थरूर ने आगे कहा, "इसे देखकर बजरंग दल के सदस्यों ने झूठा हंगामा मचाया और पुलिस ने ननों को गिरफ्तार कर लिया. यह सही नहीं है. जब सभी इसका विरोध कर रहे हैं, तब भी वे पिछले एक हफ्ते से जेल में हैं. बीजेपी की केरल इकाई का कहना है कि वे छत्तीसगढ़ जाकर उनकी जमानत करवायंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ."


वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि इस मामले में "कानून अपना काम कर रहा है."


ननों को 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धार्मिक रूपांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP